मामला थाना सिरसा कलार के ग्राम सदुपुरा का
पीड़ित के परिवारीजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का लगाया आरोप
जालौन। पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने युवक पर लाठी डंडो से मारपीट कर दी इतना हो नही दंबगो द्वारा पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी गयी। पीड़ित ने थाना सिरसा कलार में पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया।
पीड़ित जितेंद्र साहू पुत्र नारायण साहू निवासी ग्राम सदुपुरा ने बताया कि ग्राम के ही पाल परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चलती है जिसके चलते आज जब वह शाम को घर वापस जा रहा था तभी त्रिवेन्द्र पाल पुत्र आशाराम के समेत आठ दस अज्ञात लोगों ने उनकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और यह ग्राम भदेख में रहने वाला है और यहां अपनी बहन सदुपुरा के यहाँ रहता है। इतना ही नही उक्त वायरल वीडियो से यह प्रदर्शित होता है कि दबंगो को पुलिस का कोई भय नही है और वह बेपरवाह होकर लोगो के साथ मारपीट कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की रिपोर्ट थाना सिरसा कलार में नही लिखी गयी।