मानव जिज्ञासु मंडल ने जय मां सेवा समिति को भेंट किया सामान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
प्रधान सुनील सैनी ने अपने पिता स्वर्गीय अमरनाथ सैनी जी के पदचिन्हों पर चल समाजसेवा करने का लिया संकल्प।
कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी :-
समाजसेवी संस्था जय मां सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा लोकनायक जय प्रकाश नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए की जा रही चाय, भोजन, दवाइयां एवं अन्य सेवाओं से प्रभावित होकर मानव जिज्ञासु मंडल सेक्टर-7 ने सहयोग स्वरूप सामान भेंट किया है। प्रधान सुनील कुमार सैनी व प्रबंधक मनी जैन ने बताया कि सेक्टर-7 की समाजसेवी संस्था मानव जिज्ञासु मंडल के सदस्यों ने 1 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल चीनी, एक टीन सरसों का तेल, 30 किलो मूंग छिल्का दाल, 30 किलो चना दाल, 30 किलो काला चना और एक पेटी फिनाइल सहित अन्य सामान भेंट किया। सुनील कुमार सैनी ने बताया कि यह संस्था कंधे से कंधा मिला कर ट्रस्ट का सहयोग कर रही है। उन्होंने इस संस्था के सभी सदस्यों द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर संस्था को समाज सेवा के ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान भगवती प्रसाद जोशी, राजकुमार सैनी और रोहित सैनी मौजूद रहे।
जय मा सेवा समिति को सामान भेंट करते मानव जिज्ञासु मंडल के सदस्य।