उत्तराखंड:पेयजल संकट: 2023 में हर घर में जल और नल: बिशन सिंह चुफाल


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

चंपावत। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने खैंसकांडे सोलर पंपिंग योजना का निरीक्षण करते हुए कहा कि चम्पावत की यह पहली ट्यूबवैल सोलर पंपिग योजना है। जिसमें खैंसकांडे के 6 तोकों को भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2023 तक हर घर में नल और जल होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पेयजल मंत्री चुफाल ने पौधरोपण किया। शनिवार को पेयजल मंत्री चुफाल ने सुई खैंसकांडे में विधायक पूरन सिंह फत्र्याल के प्रयासों से 104.24 लाख रुपये की लागत से बनी सोलर पंपिग पेयजल योजना का निरीक्षण कर संतोष जताया। जलनिगम के अभियंता बीके पाल ने बताया कि जुलाई माह तक यह योजना जलसंस्थान को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
जिसमें 90 परिवारों को कनैक्शन भी दे दिए हैं। चुफाल ने नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या पर लोगों की शिकायत पर तीन दिन में एक बार पानी आने पर जलसंस्थान के अधिकारियों से कई सवाल किए। जिसमें चुफाल ने कहा कि महीने में 15 दिन पानी आने और जलमूल्य पूरा महीने का लेने पर नाराजगी जताई। चुफाल ने लोगों से पानी का संरक्षण करने के लिए चौड़ी पत्ती के पेड़ लगाने और बारिश के जल का संग्रह करने के लिए कहा। चुफाल ने कहा कि कोलीढेक झील के शुरू होने के बाद जल्द ही पेयजल योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, गिरीश कुंवर, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सचिन जोशी, तारा दत्त खर्कवाल आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंन्द्रपाल आर्य ने बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कामेटी एससी विभाग को भंग करते हुऐ जानकारी दी है कि नई कार्यकारिणी का विस्तार चार-पांच दिन में अपने शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सलाह लेकर किया जाएगा

Sat Jun 5 , 2021
जफर अंसारीउन्होंने कहा कि आगमी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत एंव काग्रेंस कि नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कर्मठ और इमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जायेगाउन्होंने कहा कि काग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण धपोला, जिला महासचिव कल्याण चन्याल व विधानसभा […]

You May Like

advertisement