प्रतियोगिता की अंतिम तिथि दिनांक 12/06/2021
पूर्णिया संवाददाता
बच्चों को दिए जाएंगे बेस्ट चिल्ड्रन अवॉर्ड ।
पूर्णिया। कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी को हराने के लिए बच्चों का होंसला , स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिससे बच्चों को फिटनेस के प्रति जागरूकता आए।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक हरिओम झा ने बताया कि बालक एवं बालिकाओं के लिए आनलाइन नि: शुल्क प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता दिनांक 03/ 06/ 2021 से चल रही है। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 12/06/2021है। जिसमें अधिकतम 12 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं ही भाग लें सकते हैं। पुरुस्कार दिनांक 15/06/2021 को दिए जाएंगे। बच्चों को बेस्ट चिल्ड्रन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विषय है:- योग एवं फिजिकल फिटनेस।
योग के पांच विधाओं ।
1. गोरक्षासन।
2. अर्धमत्स्येंद्रासन।
3. योगमुद्रासन।
4. सवागासन।
5. अनुलोम-विलोम प्राणायाम।
शारीरिक फिटनेस।
=============
1. सामान्य फिटनेस से संबंधित।
सभी विधाओं में बालक एवं बालिकाओं को अलग अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को बेस्ट चिल्ड्रन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे।