मोगा 07 जून(शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) – राधे-राधे ट्रस्ट की ओर से आज नेचर पार्क में लेबर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 100 से ऊपर लेबर के फार्म भरे गए। इस कैंप का शुभारंभ विधायक डा. हरजोत कमल ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट की संस्थापिका राजश्री शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक डा. हरजोत कमल को फूलों के बुक्कें देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डा. हरजोत कमल ने ट्रस्ट की सहारना करते हुए कहा इस काम मे कही भी कोई रूकावट नही आएगी और फौरन सरकारी काम होगा और जो मुहिम राधे-राधे ट्रस्ट की ओर से चलाई गई है इससे अच्छा कार्य कोई हो नही सकता और हमें लोगो को पंजाब सरकार से मिलने वाली स्कीम के बारे लोगो को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने लेबर कार्ड के बारे मे पूरी जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के वजीफा से लेकर लड़की की शादी मे 51 हजार रुपए तक की स्कीम है और 5 लाख रुपए तक सरकारी अस्पताल मे इलाज हो सकता है। इस मौके पर ट्रस्ट की संस्थापिका राजश्री शर्मा ने कहा कि राधे राधे ट्रस्ट की तरफ से यह बीड़ा उठाया गया और अब हर सोमवार नेचर प् ाार्क के बाहर फार्म भरे जाएंगे और मोगा जिले के गांवो में जाकर सरकारी स्कीम के बारे मे लोगो को जागरूक करके फार्म भरकर इस स्कीम लाभ दिलवाया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने विधायक डा. हरजोत कमल का आभार व्यक्त करते हुए अपनी पूरी ड्यूटी निभाई और दिलोजान से काम करने का भरोसा दिलाया। इस मोके पर राजश्री शर्मा, कंचन ग्रोवर, गीतिका ग्रोवर, सोनिका बेदी, गगन बेदी, शालिनी, शम्मी शर्मा, अशोक बावा, आनंद शर्मा, चेतन अरोड़ा, धर्मपाल शर्मा, पवन बिंद्रा, आदि मौजूद थे।