हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
हिसार :- ग्लोबल स्पेसिज सैक्टर-24 हिसार के सैंट्रल पार्क में रेजिडेंट वैल्फेयर सोसायटी का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता पी.के. मोर की 5 सदस्यीय कमेटी ने की। इस मीटिंग में 2019-20 का लेखा-जोखा भी दिया गया व ग्लोबल स्पेसिज के विकास वर्षों व जनकल्याण पर चर्चा हुई। बैठक में रविन्द्र शर्मा को प्रधान पद पर नियुक्त किया गया। रविन्द्र शर्मा की कमेटी में प्रवीन यादव को वरिष्ठ उपप्रधान, अशोक को उपप्रधान, यशपाल को महासचिव, नवीन कुमार को कार्यालय सचिव, मनजीत गौतम को संगठन सचिव, प्रदीप कुमार को खजांची व नरेश सैनी को ऑडिटर नियुक्त किया गया। सलाहकार के तौर पर राजसिंह तालू को नियुक्त किया गया। प्रधान पद की शपथ लेने के बाद प्रधान रविंद्र शर्मा ने अमन-चैन व भाईचारे के साथ विकास का भरोसा दिलाया। सभी उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शुभकामनाएं व बधाई दी।
प्रधान रविन्द्र शर्मा।