कोरोना वैश्विक महामारी को रोकने में मास्क का उपयोग जरूरी : प्रोफेसर सोमनाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877
छाया- उमेश गर्ग।

कुवि के यूथ रेडक्रास द्वारा कामगारों एवं गरीब लोगों को किए मास्क वितरित।

कुरुक्षेत्र, 9 जून :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि इस वैश्विक महामारी कोराना के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संकल्पबद्ध होकर एकजुटता का परिचय देते हुए इस महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी को रोकने में मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रास स्वयंसेवकों ने इस महामारी के दौर में समाजहित के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान दिया है।
कुवि के यूथ रेडक्रास के कोर्डिनेटर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रास यूटीडी ईकाई द्वारा कुरुक्षेत्र जिले में कामगारों, गरीब एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मास्क एवं फल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि यूथ रेडक्रास यूटीडी इकाई इंचार्ज प्रोग्राम काउंसलर डॉ. रमेश कुमार, प्रोग्राम काउंसलर डॉ. विजय कुमार एवं फील्ड कोर्डिनेटर राजेन्द्र सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रास स्वयंसेवकों की टीम जिसमें तमन्ना, मनीषा, अनिल कुमार, अमित कुमार, अंकुश, कृष्ण, शुभम बंसल एवं आदित्य शर्मा ने सलारपुर रोड़ स्थित अनाज मंड़ी, सब्जी मंड़ी एवं प्रेरणावृद्ध आश्रम में 450 मास्क वितरित किए। मास्क वितरण के दौरान यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने हमेशा मास्क लगाने तथा बार-बार हाथ धोने के बारे में लोगों को जागरूक किया।
प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना काल में कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुवि के यूथ रेडक्रास द्वारा विश्वविद्यालय की सभी बिल्डिंगों में आटोमेटिक सैनिटाईजर मशीन लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही यूथ रेडक्रास द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन भी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समाज हित में कार्य करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में हुआ वट सावित्री पूजन, सावित्री ने तप कर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए : महंत जगन्नाथ पुरी

Wed Jun 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया- उमेश गर्ग। बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया पति की दीर्घ आयु के लिए वट सावित्री पूजन।वीरवार शाम तक चलेगा वट सावित्री पूजन। कुरुक्षेत्र, 9 जून : – मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में […]

You May Like

advertisement