रुड़की
रूड़की: हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ हसीन और नवाब नाम के दो तस्करो को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किये है। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की 7 बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
आपको बता दे की हरिद्वार जनपद पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते पुलिस आए दिन अवैध नशे का कारोबार करने वालो पर कार्यवाही करती रहती है। इसी अभियान के चलते भगवानपुर थाना पुलिस हल्लू माजरा गाँव के पास चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक सवार दो युवको को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 48 ग्राम स्मैक बरामद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद कर लिए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ में दोनों ने अपना नाम हसीन और नवाब बताया और बाइक चोरी करना भी कबूल कर किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की 7 बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है भगवानपुर थाने में आज एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने घटना का खुलासा किया है।