रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट
मोबाइल नंबर.8355002336
बलिया बलिया में तमाम जगहों पर महिलाओं ने हिंदी पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत पूजा किया! और उन्हें बताया कि इस दिन विवाहित औरतें वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य अपने पति की लंबी उम्र की कामना करना और अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना होता है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत आज 10 जून दिन गुरुवार को पूरी विधि-विधान से रखा गया। इस दिन पूजा के दौरान वट सावित्री व्रत की कथा का श्रवण किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
वट सावित्री व्रत कथा
प्रसिद्ध तत्त्वज्ञानी अश्वपति भद्र देश के राजा थे। उनको संतान सुख नहीं प्राप्त था। इसके लिए उन्होंने 18 वर्ष तक कठोर तपस्या की, जिसके उपरांत सावित्री देवी ने कन्या प्राप्ति का वरदान दिया। इस वजह से जन्म लेने के बाद कन्या का नाम सावित्री रखा गया। कन्या बड़ी होकर बहुत ही रूपवान हुई। योग्य वर न मिलने की वजह से राजा दुखी रहते थे। राजा ने कन्या को खुद वर खोजने के लिए भेजा। जंगल में उसकी मुलाकात सत्यवान से हुई। द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान को पतिरूप में स्वीकार कर लिया।