रुद्रपुर: प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उधोग राज्य मंत्री यतीश्र्वरानंद के रुद्रपुर आगमन पर आज विधायक पुष्कर और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। राज्य मंत्री ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। चीनी मिलो को समय पर शुरू करना हमारी प्राथमिकता है। चीनी मिलो को समय पर शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पुर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं। इसमें किसी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सितारगंज में बंद पड़ी चीनी मिलो को भी इसी सत्र में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं। स्वामी यतीश्र्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में पिछले बीस सालों में इतनी जल्दी भुगतान कभी नहीं हुआ। जितना इस सरकार में हुआ है। उत्तर प्रदेश की एक शुगर मिल पर उतराखण्ड के किसानों का करीब चार करोड़ का भुगतान रुका हुआ है। इसके लिए गन्ना सचिव को तुरंत यूपी के गन्ना विभाग और सरकार से संपर्क कर भुगतान करवाने की कार्यवाही के लिए निर्देश किया गया है। यतीश्र्वरनानंद ने कहा कि किसानों को पहले नगद खाद,और कीटनाशक आदि नहीं मिलती थी। अब किसानों को नगद खाद और कीटनाशक देने की व्यवस्था की गई है। गन्ना मिलो की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। चीनी मिलो की स्थिति को सुधरने के साथ ही गन्ना किसानों की हालत मे भी सुधार लाया जाएगा। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
अयोध्या में सड़क हादसा:खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर, दोनों वाहन सहित तीन लोग तालाब में जा गिरे, दो घायल
Thu Jun 10 , 2021
You May Like
-
2 years ago
उत्तराखंड: छात्रों को अब मिलेगी खेल छात्रवृत्ति,