सुनीता शर्मा के जजपा महिला विंग की महासचिव बनने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : डा. जसविंद्र खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया- हर्ष शर्मा।

कुरुक्षेत्र, 11 जून :- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष एवं शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कुरुक्षेत्र निवासी सुनीता शर्मा को जजपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उन्हे बधाई दी है। खैहरा ने कहा कि सुनीता शर्मा को जजपा का महासचिव बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का कुरुक्षेत्र निवासी सुनीता शर्मा को महिला विंग का महासचिव बनाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी आम कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान कर रही है।
डा. खैहरा ने कहा कि सुनीता शर्मा कुरुक्षेत्र की वरिष्ठ समाजसेवी के साथ नगर पार्षद भी रही हैं। नगर पार्षद रहते सुनीता शर्मा ने शहर की आवाज को उठाने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति देने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि सुनीता शर्मा थानेसर से जजपा की टिकट पर चुनाव लड चुके जजपा नेता योगेश शर्मा की माता हैं। उनको प्रदेश महासचिव बनाए जाने से पार्टी ने महिलाओं का मान बढाया है। खैहरा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के हर कार्यकर्ता का एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश की जनता की सेवा की जाए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की डगर पर चल रहा है। अनेकों ऐसे निर्णय हैं जिसके कारण प्रदेश के हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। युवाओं के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं को लागू किया जा रहा है जिसमें प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश से बेरोजगारी दूर करने का कार्य करेगा।
सुनीता शर्मा को बधाई देते डॉ. जसविन्द्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट की पदाधिकारी महिलाएं भी रक्तदान में बढ़चढ़कर भाग

Fri Jun 11 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 उत्तराखंड :- श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मंच सह प्रदेश अध्यक्ष जनसंघ सेवक मंच अनीता शर्मा ने बेस हांस्पिटल कोटद्वार उत्तराखंड में जरुरतमंदों के लिए रक्त दान किया।श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंघ […]

You May Like

advertisement