रुद्रपुर: देवभूमि व्यापार ने करोना से बचाव के हेतु आज बांटा चौक पर आयुर्वेदिक आयुष रक्षा किट का वितरण किया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आशुतोष पंत ने बताया कि सरकार द्वारा होम आईसोलेट लोगों को निशुल्क यह किट दी जा रही है। इसके में आयुष काढा और औषधि है। जिससे हम इम्युनिटि बढा सकते हैं। और करोना से बचाव सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के माध्यम से व्यापारियों तक कीड़े को पहुंचाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और आयुष मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत के द्वारा सभी लोगों को निशुल्क आयुष रक्षा किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने माननीय मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत जी से वार्ता करके व्यापारियों के लिए भी आयुष रक्षा किट उपलब्ध कराने का निवेदन किया। जिस पर आयुर्वेदिक विभाग द्वारा व्यापारियों के लिए 500 किट उपलब्ध करा दी गई है। विकास शर्मा ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को आयुष रक्षा किट पहुंचाएगा। विकास शर्मा ने प्रदेश में फ्री किटो के वितरण के लिए प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी एवं आयुष मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत का आभार वयक्त किया। कार्यक्रम में डाॅ हरिद्वार शुक्ला, सतीश अरोरा, विशंभर ठुकराल,बाॅबी डूडेजा, जगदीश बठला, राहुल सरीन, हरीश कुमार, सूरज कश्यप, जितेन्द्र सागर, रितेश अरोरा, जगदीश राठी,संदीप मलहोत्रा, मनोचा सन्नी अरोरा आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
रुद्रपुर उत्तराखंड:महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियो का विरोध प्रदर्शन
Fri Jun 11 , 2021