आज़मगढ़:पेट्रोल डीजल के मूल वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी किया प्रदर्शन

आजमगढ़ पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में आए दिन वृद्धि से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिले भर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने मुख्यालय स्थिति नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन किया तो उनके संगठन जुड़े लोग 22 ब्लाकों पर दुश्वारियों को दर्शाते हुए गरजे। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन कर रहे कांग्रेसियों को जनता ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप मूल्य वृद्धि पर अंकुश की मांग उठाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक साल से अनवरत डीजल व पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि की जा रही है।सरकार सबकुछ इतने गोपनीय तरीके से कर रही कि लोगों को पता भी नहीं चल पाता है। इसके लिए एक से दो पैसे तक की भी वृद्धि की जाती है। एक वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो पेट्रोल में 26 रुपये और डीजल के मूल्य में 24 रुपये की वृद्धि से गरीब जनता की कमर टूटने लगी है। यही नहीं सरकार महंगाई के सभी मोर्चाें पर विफल साबित हो रही है।सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर:मुख्य विकास अधिकारी व सी आर ओ ने सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान व कोटेदार संग ली समीक्षा बैठक

Fri Jun 11 , 2021
आज सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान व कोटेदारों के साथ मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला व सी आर ओ राजकुमार चतुर्वेदी,बीडीओ साहब सरन रावत, ए डी ओ आईएसबी अरुण कुमार पाण्डेय ने व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधान व कोटेदारों को निर्देशित किया कि […]

You May Like

advertisement