बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकधाभ जागरूकता दिवस पर विशेष : सरदारी लाल कामरा

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] “World Elder Abuse Awareness Day” यानी बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकधाभ जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में हमारी न्यूज टीम ने जिला मोगा के रहने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी, जिला वरिष्ठ नागरिक संस्था एवं वरिष्ठ नागरिक फैडरेशन पंजाब के उपाध्यक्ष श्री सरदारी लाल कामरा से उक्त दिवस हेतु जानकारी लेने हेतु विशेष मुलाकात की। उन्होंने प्रैस वार्ता में बताया कि इस दिवस की महत्ता के बारे बहुत ही बरीकी से बताया। बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकधाभ के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनियां में प्रत्येक 15 जून को उक्त दिवस मनाया जा रहा है। जैसे जैसे संसार में बुजुर्गों की जनसंख्या बढ़ रही है। उसी अनुपात में दुर्व्यवहार की घटनाएँ सामने आ रही है। यदि देखा जाए तो आजकल के पढ़े लिखे युग में औसतन 35% बच्चों को बुजुर्ग माता पिता की सेवा करने से खुशी महसूस नहीं करते। अधिकांश घरों में बेटे,बेटियाँ एवं बहुएँ बुजुर्ग माता पिता को बोझ मान रहे हैं। यह अंदाजा नहीं बल्कि हकीकत है। लगभग 29% बच्चे तो बुजुर्गों को घरों में ही नहीं रखना चाहते। बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में रखना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों में लगभग 35 से 50 वर्षों के बेटे बेटियाँ शामिल हैं। औसतन 25% लोगों को बुजुर्गों के व्यवहार से निराशा एवं प्रस्टेशन महसूस होती है। देश के एक चौथाई बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं। माता पिता अपने बच्चों को उच्च पदों पर आसीन करने हेतु जी जान से परिश्रम करते हैं। परंतु यह करते हुए बहुत ही अफसोस महसूस हो रहा है कि बच्चे उच्च पदों पर पहुँच कर अपने माता पिता को उनके हाल पर जीने हेतु अकेले छोड़ देते हैं। बुजुर्ग बोझ नहीं सेवा, आदर सत्कार के अधिकारी हैं।आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो बुढ़ापा एक अनिवार्य अवस्था है। ऐसे में युवा पीढ़ी को सोचना चाहिए कि इस अवस्था में सभी को आना है। युवाओं को बुजुर्गों के प्रति सेवा संस्कार को बनाए रखना होगा एवं आने पीढ़ी को बताना होगा कि बुजुर्ग बोझ नहीं हैं। आदर एवं सम्मान उनका अधिकार है एवं बुजुर्गो को इस से वंचित नहीं किया जा सकता। नई पीढ़ी को यह भी बताना अनिवार्य है बुजुर्गों का तिरस्कार करना एक कानूनी अपराध है। न्यूज टीम ने कामरा जी का विस्तृत जानकारी देने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जाने आज्ञा ली।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:मानसून की पहली बारिश में ही शहर हुआ पानी पानी,वार्ड पार्षदों की खुली पोल

Sun Jun 13 , 2021
संवाददाता-विक्रम कुमार वर्षा ने एक बार फिर शहर की सूरत बिगाड़ दी है। विभिन्न मुहल्लों, मुख्य सड़कों में जलजमाव से लोग परेशान। शहर के जिस क्षेत्र में जाएं आपको जलजमाव से सामना करना होगा। नेहरू चौक ,स्टेशन रोड़ , राणीसति चौक, में तो जलजमाव की पुरानी समस्या है। नगर परिषद […]

You May Like

advertisement