धर्मनगरी पिहोवा में प्रयास संस्था ने नशे के विरुद्ध पैदल जागरूकता यात्रा निकाली।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
नशा मुक्त हरियाणा का सपना साकार होगा : श्रीकांत जाधव।
कुरुक्षेत्र पिहोवा :- प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा पिहोवा में नशे के विरुद्ध प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह पैदल यात्रा पिहोवा चौंक से आरंभ होकर बाजारों में लोगों को जागरूक करते हुए जा रही थी। प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यकारी प्रधान एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रहे थे। वे कह रहे थे चरस गांजा भुक्की अफीम का नशा, करता है जीवन की दुर्दशा। हम सबकी एक ही मांग अब तो छोड़िए भुक्की भांग। नशा मुक्त हरियाणा जहां दूध दही का खाना। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रयास संस्था हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव भापुसे साहब के मार्गदर्शन प्ररेणा और नेतृव में लोगों को जागरूक करने में जुट गई है और नशे में ग्रस्त लोगों का उपचार भी करा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक असलम खान, पुलिस के कर्मचारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।