मध्य प्रदेश// रीवा सिरमौर चौराहा व्यापारी संघ और आमहिया थाना के सौजन्य से हुआ “नारी सम्मान गुड़िया कार्यक्रम,,,*
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934
आज सिरमौर चौराहे पर नारी को जागरूक करने के उद्देश्य से सिरमौर चौराहा व्यापारी संघ और अमाहिया थाना के सौजन्य से नारी सम्मान गुडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमाहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल , और विध्यं प्रदेश समाचार पत्र की संपादक सौदामिनी गुप्ता मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रही, थाना प्रभारी ने अपने उद्बोधन मे महिलाओ और छात्राओं से उनके कानूनी अधिकार के बारे मे बताया और किस प्रकार पुलिस उनकी मदद कर सकती है उसके बारे मे जानकारी प्रदान की, सौदामिनी गुप्ता ने छात्राओं और महिलाओ से आगे बढ़ कर अपराधों का विरोध करने और अपने सम्मान की लडाई लडने का आव्हान किया,,, कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरमौर चौराहा व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओम नारायण गुप्ता ने और मंच का संचालन उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने की,,कार्यक्रम में महिला मंडल से वंदना गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, कुमारी शुभी गुप्ता, सरस्वती गुप्ता, सैकड़ों की संख्या मे महिलाये उपस्थित थीं,, कार्यक्रम में मुख्य रूप से, बृजकिशोर गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनीष गुप्ता , देवेन्द्र सोनी , संतोष अग्रवाल किशन गुप्ता , रमाशंकर , महेश लावनी , अशोक सचदेवा, सुमित थारवाणी, कुशाग्र अग्रवाल ,, सुनील अग्रवाल , प्रशुन गुप्ता , दिलीप गुप्ता , अनिल गुप्ता, प्रयात गुप्ता , विरमनी गुप्ता , आर पी खण्डेलवाल, प्रिंस ठारवाणी, सुमित गुप्ता , राकेश सेन , आदि सभी व्यापरियों ने सहयोग किया,,,