फ्लाईंग सिख मिल्खा सिंह के निधन से देश ने खो दिया है महान खिलाड़ी : डा. जसविंद्र खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877

महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर डा. खैहरा ने प्रकट किया दु:ख।

कुरुक्षेत्र, 19 जून :- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। डा. खैहरा ने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से देश ने महान खिलाड़ी को खो दिया है। पदमश्री मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। डा. खैहरा ने कहा कि चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह ने 1958 में राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उन्होंने 1956 और 1964 ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।
डा. खैहरा ने कहा कहा कि भारतीय खेल का जब भी जिक्र होगा मिल्खा सिंह का नाम सबसे ऊपर की लिस्ट में लिखा जाएगा। वह देश के पहले ट्रैंक ऐंड फील्ड सुपर स्टार थे। मिल्खा सिंंह को फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता रहा है। डा. खैहरा ने कहा कि आज देश के युवाओं को मिल्खा सिंह के जीवन से सीख लेनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों में रहकर मिल्खा सिंह ने वो मुकाम हासिल किया जिससे देश का नाम चमका है। मिल्खा जैसी महान शख्सियत का संसार छोड कर चले जाना बहुत बडी क्षति है जिसकी भरपाई नही की जा सकती।
उड़न सिख मिल्खा सिंह का चित्र।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस रोटी बैंक द्वारा आवश्यक सामग्री वितरित की

Sat Jun 19 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कोरोना से बचने के लिए ईंट भट्ठे के लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य : भारतेन्दु हरीश।पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को कोरोना […]

You May Like

advertisement