आजमगढ़| आज 22 जून 2021 दिन मंगलवार को हाइडिल चौराहा स्थित साक्षी होटल में आम आदमी पार्टी आजमगढ़ जिला इकाई एवं पूर्व में पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक आम आदमी पार्टी उ.प्र.नेतृत्व के निर्देश पर साक्षी होटल सिधारी में नियत की गई है। जिसके बाद एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया की निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बदल कर नए कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जिले के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा स्तरीय समितियों के पुनर्गठन और प्रत्येक विधानसभा में 20 बूथ पर एक सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए। जिले में प्रकोष्ठ की क्या स्थिति है उसकी समीक्षा एवं पुनर्गठन किया गया।विधानसभा स्तर तक सभी प्रकोष्ठ के संगठन निर्माण सुनिश्चित किए गए।बूथ स्तर तक का संगठन निर्माण के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई।
बैठक के बाद आम आदमी पार्टी में गोविंद दुबे को नगर अध्यक्ष बनाया गया।जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव द्वारा फूलो का गुलदस्ता और स्कार्फ भेंट किया गया और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।