अम्बेडकर नगर:समाजवादी पार्टी के तत्त्वावधान में सेन्ट जेवियर्स विद्यालय रामनगर के प्रांगण में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

संवाददाता:-विकास तिवारी

अम्बेडरकरनगर।। जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर समाजवादी पार्टी के तत्त्वावधान में सेन्ट जेवियर्स विद्यालय रामनगर के प्रांगण में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई|बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त रहे|पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील किया कि विकास खण्ड रामनगर के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विकास यादव को|सभी लोग क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्पर्क में रहकर एक एक वोट विकास यादव को दिलाने कार्य करे| बैठक में चुनाव जिताने पर रणनीति बनायी गयी जिसकी अध्यक्षता |जिला अध्यक्ष रामशकल यादव ने किया संचालन विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कन्नौजिया ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश की हालात बद से बदतर हो गई है देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है झूठा वादा करने वाली भाजपा की सरकार जाने वाली है और आने वाले 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री बनाने जा रही है| इस मौके पर पूर्व विधायक कुँवर अरूण अध्यक्ष जिला पंचायत प्रत्याशी अजित कुमार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद जिला सचिव लालमणि गौंड प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख रामनगर विकास यादव,प्रदुम्न यादव,बलिराम गौतम,विद्या सिंह भारती,सुनीता सोनकर,रमा देवी,सपा नेता रामप्यारे निषाद,राम अचल यादव,अजय कुमार एडवोकेट कृष्ण कुमार पाण्डेय,रवींद्र यादव,अरविंद यादव,राम प्रकाश यादव,रामहितचौहान,रमेशचंद,श्यामदेव यादव,बुधिराम यादव,पप्पू यादव,रामलौट चंचल आशाराम त्यागी गुड्डू यादव,राम मूरत,अनिल कुमार,गुरूदेव गौतम,कन्तराजचौरसिया,रोशनलाल गौतम,बाकेलाल गौतमएवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवशंकर निषाद सहित भारी संख्या में कार्य कर्ता मौजूद रहे|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:डिप्टी एसपी जगदीश लाल टम्टा एवं थानाध्यक्ष शम्भूनाथ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान

Tue Jun 22 , 2021
संवाददाता:-विकास तिवारी अंबेडकरनगर ।। थानाक्षेत्र जहाँगीरगंज अंतर्गत पिकिया नदी के अलऊपुर पुल पर डिप्टी एसपी जगदीश लाल टम्टा एवं थानाध्यक्ष शम्भूनाथ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा । मालूम हो इस दौरान उपनिरीक्षक मो अख्तर ने दर्जनों दुपहिया वाहनों की चेकिंग […]

You May Like

advertisement