अयोथ्या:भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्

अयोध्या

  • भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न*

रुदौली इकाई जल्द करेगी प्रदेश कार्यकारिणी से मुलाकात

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र रुदौली के संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।जिसमे बीते पंचायत चुनाव के परिणाम व आगामी चुनाव ब्लॉक प्रमुख व विधानसभा 2022 में संगठन के कार्यक्रमों व भूमिका पर चर्चा हुई।इस मौके पर कार्यकर्ताओ द्वारा मजबूती से बूथ स्तर से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा में हो रहे कार्यकर्त्ता उत्पीड़न,कार्यकर्ताओ के सम्मान के लिए विधानसभा से एक पैनल जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल से मिलकर अपनी समस्या को रखने की बात तय हुई।बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री शिवगोविन्द पांडेय,मंडल अध्यक्ष शुजागंज रामदीन वर्मा,मंडल अध्यक्ष रुदौली देहात शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य तेज़ बहादुर गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश सिंह अंकुर,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दिलीप रावत,मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता व मृत्यंजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये जाने के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

Thu Jun 24 , 2021
अयोध्या मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या भेलसर(अयोध्या)वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नामित किया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्रह जनपद प्रथम आगमन पर रुदौली […]

You May Like

advertisement