विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ व लालगंज जिला प्रभारी देवेंद्र यादव व श्रीमती शकुंतला चौहान एवं जिलाध्यक्ष आजमगढ ध्रुव सिंह व जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से परामर्श कर जिला पंचायत आजमगढ़ के अध्यक्ष पद हेतु संजय निषाद को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। बता दे कि वार्ड नंबर 20 टहर किशुनदेवपुर से संजय निषाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हुए थे। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत आजमगढ़ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से विचार विमर्श करके संजय निषाद को सर्वसम्मति से जिला पंचायत आजमगढ़ के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अधिकृत प्रत्यासी घोषित दिया। बता दें कि संजय निषाद के पिता कन्हैयालाल निषाद वर्ष 2015 में भाजपा से अतरौलिया विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं यह जानकारी भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909
You May Like
-
8 months ago
जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मचारियों ने किया श्रम दान
-
2 years ago
लालकुआं अपडेट: वन महोत्सव का आयोजन किया,