मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती का किया गया ऑनलाइन आयोजन:मंडल रेल प्रबंधक

फिरोजपुर 25 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह तथा राजभाषा अधिकारी श्री बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके तथा उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करके किया |
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी का जन्म 27 जून, 1838 में बंगाल के एक समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ था | उन्होंने 1857 में प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए की उपाधि लेने वाले प्रथम भारतीय थे | उनकी पहचान कवि, उपन्यासकार, लेखक और पत्रकार के रूप में है | उनकी प्रमुख रचनाओं में दुर्गेशनंदिनी, कपालकुंडला, विषवृक्ष, आनंदमठ आदि शामिल हैं | कपालकुंडला उनकी सबसे अधिक रूमानी रचनाओं में से एक मानी जाती है जबकि आनंदमठ एक राजनितिक उपन्यास है जिसमें 1773 ई. के संन्यासी विद्रोह का वर्णन किया गया है | उनका लिखा वन्दे मातरम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रांतिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया था तथा 24 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया |
मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों की साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था| इसमें 17 रेलकर्मियों ने भाग लिया | इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹2000, द्वितीय को ₹1500, तृतीय को ₹1000 तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को ₹500 प्रदान किए गए| इस कार्यक्रम का संचालन स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोटकपूरा द्वारा किया गया था |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਮਾਗਮ ਮੌਕੇ ਡਾ: ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਪੀਟਰ ਵਰਦੀ, ਡਾ:ਉਬਰਾਏ ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਰਤਨ ਪੁਰਸਕਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਭੇਂਟ:ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ

Fri Jun 25 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 25 ਜੂਨ ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਜੀ ਦੇ 564ਵੇਂ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ 6 ਫਰਵਰੀ 2022 ਵਿਚ ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਮਾਗਮ ਮੌਕੇ ਤਿੰਨ ਉੱਚ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰੀ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਹਰੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ, […]

You May Like

advertisement