मध्य प्रदेश //रीवा /थाना गुढ़ पुलिस द्वारा ग्राम करौंदी में किया गया महिला सम्मान कार्यक्रम के संबंध में जनसंवाद
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934
: पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस थाना गुढ़ द्वारा ग्राम करौंदी में महिला जागरूकता अभियान के मद्देनजर एक सम्मान कार्यक्रम गुढ़ थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राठौर द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के विरुद्ध होने वाले महिला संबंधी अपराधों के विषय मे जानकारी दी गई व कोई अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया तथा उससे संबंधित पोस्टर भी लगाए गए व पम्पलेट बांटे गए साथ ही साथ नशामुक्ति कार्यक्रम के तहत नशे के दुष्परिणाम व अवैध नशे की सूचना देने हेतु भी आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह राठौर, सब इंस्पेक्टर शिखा पाठक, आरक्षक प्राची सिंह, मनीष पाण्डेय, मनोज यादव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित गांव के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।