संवाददाता-विक्रम कुमार
पूर्णिया विधायक जन संपर्क कार्यालय में सदर विधायक विजय खेमका ने स्थानीय लोगों के साथ PM के मन की बात को सुने | मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने आगामी टोकियो ओलम्पिक में भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन सोसल मीडिया के माध्यम से करने तथा चेयर फॉर इंडिया हैसटैग चलाने का आग्रह किया | मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना में कोरोना योद्धाओं द्वारा किये गये सेवा कार्य की चर्चा किया | PM ने कोरोना से सावधान रहने, अफवाहों पर ध्यान न देकर देश के हर एक नागरिक को कोरोना टीका लगाने का आग्रह किया | PM ने अमरूत महोत्सव के संदेश के साथ डॉक्टर्स डे तथा चार्टर्ड एकाउंट डे की भी चर्चा की | प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह के रविवार को प्रधानमंत्री जी लगातार देश के लोगों से सुझाव लेकर मन की बात में नये अनुभव, नये अविष्कार की जानकारी देने के साथ देश की विविधता में एकता, एक देश श्रेष्ठ देश की बात प्रमुखता से रखने का काम करते है | मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत सदर विधायक बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्चुअल के माध्यम से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी के सम्बोधन को सुना और उनका मार्ग दर्शन प्राप्त किया | PM के मन की बात में स्थानीय लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे |