राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से परम पुज्यनीय संत श्री प्रेम आराधना जी को हरियाणा प्रदेश सचिव साध्वी प्रकोष्ठ किया : मनोनीत।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कुरुक्षेत्र पिहोवा :- राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक परम पुज्यनीय श्री राज राजेश्वरी गिरि महाराज जी ने संतों की सुरक्षा, गंगा गऊ गौरी ( मातृ नारी शक्ति ) की सुरक्षा, वेदों एवं श्री सनातन धर्म के उत्थान हेतु इस संगठन का गठन किया है। इस संगठन का विस्तार पूरे भारत वर्ष में निरंतर हो रहा है। इसके अंतर्गत हरियाणा प्रदेश की महंत सर्वेश्वरी गिरी महांराज जी [ प्रदेश अध्यक्ष साध्वी संत प्रकोष्ठ ] कार्यकारिणी कमेटी की ओर से परम पुज्यनीय संत श्री प्रेम आराधना महांराज जी को हरियाणा प्रदेश सचिव [साध्वी संत प्रकोष्ठ ] राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सभी महापुरुषों की ओर से संत श्री प्रेम आराधना जी को इस जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। नव नियुक्त संत जी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा एवं कर्मठता से निभाएंगे।