हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र :-कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध अस्पताल अपना अस्पताल के संचालक समाजसेवी सर्जन डॉ. अजय गोयल ने आज अपने बुजुर्गों द्वारा मिले संस्कारो को सांझा करते हुए बताया कि इस धरती पर मनुष्ययोनि में जन्म धन प्राप्ति के लिए नही अपितु आज के समय मे जरूरतमंद बच्चों को उचित शिक्षा व गरीब रोगी का समय पर उपचार करना ही परम धर्म है। उन्होंने बताया कि आज इंसान धन बटोरने के लिए पागलों की तरह छल कपट का सहारा भी ले रहा है, किसके लिए जबकि जाना तो खाली हाथ ही है। डॉ. अजय गोयल ने बताया कि अंत समय में धन कुछ भी काम नहीं आता। जीवन भर बटोरे हुए धन पर दूसरे मालिक बन बैठते हैं। परोपकारी कर्यो पर खर्च किया धन कभी खाली नही जाता। उन्होंने बताया कि अपने द्वारा किया हुआ धर्म ही एक ऐसा सहायक है जो मरने के बाद भी साथ जाता है ओर मोक्ष के द्वार खोल देता है।