हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र 30 जून :- भारतीय रैडक्रास समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने रैडक्रॉस भवन कुरुक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि रैडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही किसी भी गतिविधि में बाधा नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रैडक्रॉस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। इसके लिए रैडक्रास के सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवक सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बधाई की पात्र है। इसके बार संयुक्त सचिव ने फिजियोथेरेपी केंद्र व पुनर्वास केंद्र में मरीजों की दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली है। इस मौके पर उन्होंने रैडक्रास सचिव रणदीप सिंह को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर रैडक्रास के सहायक सचिव रमेश चौधरी, लिपिक ओमप्रकाश सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।