हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र :- भाजपा अनुसूचित जाति मामलों के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहा है कि मौजूदा समय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दूरगामी स्वप्न सोच सामाजिक समरसता की मुख्य उदाहरणों में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य शामिल है। कटारिया ने आज राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समता समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ाने वाले बिहार के वरिष्ठ नेता आर्य का 3 वर्षों का कार्यकाल बेहतर रहा है | डॉ. अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, राम मनोहर लोहिया तथा अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी की कार्यप्रणाली की भांति ही रामनाथ कोविंद और सत्यदेव नारायण आर्य की सोच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय से सरकार चला रहे हैं ऐसे में सभी को समान भागीदारी मिली है जिससे देश के सभी वर्ग खुश हैं।
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को शुभकामनाएं देते सूरजभान कटारिया |