गुरसहायगंज से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट
नगर पालिका परिषद के द्वितीय अध्यक्ष का आज लंबी बीमारी से निधन हो गया जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। जिन्हें आज हजारो कदमो ने अश्रुपूरित नेत्रो से अंतिम विदाई दी।
विदित हो कि नगर पालिका परिषद के द्वितीय अध्यक्ष व चकोर चाँद बीड़ी के मालिक महेंद्र आर्य का निधन कल हो गया था जैसे ही इसकी सूचना नगर में आई वैसे ही पूरे नगर ने यह खबर जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी और सैकड़ों लोग उनके निज निवास पर पहुचने लगे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए जनता के दर्शनार्थ रखा गया वैसे ही हजारो लोगो ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य ने बताया कि पूर्व चेयरमैन महेंद्र आर्य ने 1995 से 2000 तक पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए कई विकास कार्यों को कराया। जिनमे रेलवे रोड , चौराहा , रामगंज आदि में पालिका की दुकानों का निर्माण, कई पार्क का निर्माण कराया साथ ही साथ उन्होंने कई विकास कार्य भी करवाये।
आज प्रातः उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोगो ने उन्हें दलीय सीमायें तोड़कर उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रमुख भाजपा नेता अशोक गुप्ता, सपा नेता तहसीन सिद्दीकी, कन्नौज पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वन्देमातरम, वरिष्ठ सपा नेता सुनील गुप्ता मुन्ना भैया , पालिका अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज मिश्रा, राजीव ठाकुर, छोटे ठाकुर, अनुराग गुप्ता भाजपा नगराध्यक्ष, मनोनीत सभासद परशुराम देवल,दिलीप गुप्ता,रामकुमार पाठक, मनोज अग्रवाल, दिनेश दुबे, अतुल गुप्ता,अनूप राय गुप्ता, दारा सिंह,विजय दुबे सहित सैकड़ों लोग जलेसर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।