शपथ ग्रहण से पहले ही सभी साधने में जुटे सूबे के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 6:00 बजे राजभवन में 11 व मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे उससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास जाकर उनसे भी शिष्टाचार भेंट की है।
युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर कहीं ना कहीं उनका आशीर्वाद भी लिया और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी वह सबको एक साथ मिलकर एकता का भी मैसेज दे रहे हैं। अब देखना है कि क्या पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जो नाराज विधायक व नेता हैं उनको कैसे मनाते हैं और कैसे एक साथ रहकर उत्तराखंड का विकास करते हैं और आने वाले 2022 चुनाव में फतेह करने के लिए क्या रणनीति बनाते हैं यह बड़ा सवाल होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री के रूप में आज लेंगे शपथ पुष्कर सिंह धामी

Sun Jul 4 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून : पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। शपथ लेने के बाद वे राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे।खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर […]

You May Like

advertisement