पूर्णिया संवाददाता
भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA)के केंद्रीय कार्यालय की विस्तारीकरण हेतु सोमवार को झारखंड के टाटानगर स्थित गम्हरिया में भूमि पूजन की गई |
उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इन्द्र मोहन दास जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉक्टर परमानंद मोदी जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रंजीत श्रीवास्तव जी ने संयुक्तरूप से भूमि पूजन किया।
उपरोक्त द्वय पदाधिकारियों ने पूरे देश के इप्टा परिवार के सदस्यों को यह सन्देश देते हुए कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जल्द ही सविंधान पटल पर हमारे संगठन की सशक्त पहचान बनेगी |
संगठन के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस कार्य के लिये आप सब अपनी भावना को व्यक्त करते हुए एक वाक्य का संदेश केंद्रीय कार्यालय अवश्य भेजे |
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, सरायकेला उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, सचिव शैलेश शर्मा, पूर्वी सिंहभूम से आर. बी. निराला,अयोध्या जी, निशांत सेतु, शिशु रंजन कुमार एवं प्रियांशु सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे |