विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सियासी गणित बैठाने में जुट गए हैं। बता दे कि अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों अतरौलिया, अहिरौला एवं कोयलसा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सियासी सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर कब्जा करने के उपरांत ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर नजर गड़ा दी है। वही सत्तारुढ दल भाजपा भी अपने दाव पेच में लग गई है। बता दे कि बुढ़नपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली तीनों ब्लॉकों कोयलसा, अतरौलिया तथा अहिरौला ब्लॉक के प्रमुख पद पर ज्यादातर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता ने समाजवादी पार्टी को संजीवनी प्रदान कर दिया है। जिसके बाद होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अतरौलिया, अहिरौला एवं कोयलसा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी तथा भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सियासी गणित बैठाना शुरू कर दिया है। अतरौलिया विकासखंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव का मुकाबला भाजपा के हर्षित सिंह से होगा। वही विकासखंड कोयलसा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव तथा भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव के बीच में मुकाबला होगा। विकास खंड अहिरौला में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रमुख शकील अहमद तथा भाजपा के बसंत लाल एवं सपा से स्वर्गीय विजय बहादुर यादव के पुत्र बबलू यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। चुनाव का परिणाम क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन तीनों विकास खंडों में सियासी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। चुनाव की तिथि की घोषणा हो जाने से सियासी माहौल गरम हो गया है। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909
You May Like
-
2 years ago
हल्द्वानी: कांगेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू,