विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद के विकासखंड अतरौलिया अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव समाजवादी पार्टी, भाजपा प्रत्याशी हर्षित सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। विकासखंड अतरौलिया में 2 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरे जाने के बाद अब तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। अतरौलिया विकासखंड में भाजपा तथा सपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होगा। अतरौलिया ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को उप जिला अधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह तथा ए आर ओ संजय सिंह की मौजूदगी में प्रमुख पद का नामांकन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने ब्लॉक परिसर में लगी हुई पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे अपने पिता स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की प्रतिमा का चरण स्पर्श करते हुए लगभग 12:00 बजे अपना नामांकन 3 सेटों में दाखिल किया। नामांकन के समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री माननीय बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव , अतरौलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडे, संजय मिश्रा समेत तमाम सपाइयों की भीड़ नजर आई। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी हर्षित सिंह ने लगभग 12:30 बजे 2 सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। इनके समर्थन में भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी नामांकन प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी कार्यकर्ताओं को सड़क पर ही रोक दिया गया था। सिर्फ प्रस्तावक अनुमोदक एवं प्रत्याशी को ही जांच उपरांत नामांकन हेतु भेजा जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष पंकज पांडे ने स्वयं जाकर, भीड़ को नियंत्रित किया। वही पीएसी के जवानों को भी पूरी मुस्तैदी से लगाया गया था। पूरी नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। कहीं भी किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। वही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने नामांकन से वापस जाते समय बाहर सड़क पर जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर एसआई संजय सिंह ,एसआई प्रदीप सिंह एसआई, जितेंद्र सिंह गोपाल जी आर के शर्मा लाल बहादुर बिंद महिला सब इंस्पेक्टर गीता सहित तमाम पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहें। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909