भाजपा जिला लीगल सैल मोगा ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर देव प्रिय त्यागी का किया अभिनंदन

 

मोगा: कैप्टन

भाजपा जिला लीगल सैल मोगा ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर देव प्रिय त्यागी का किया अभिनंदन

 प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राइटवे एयरलिंक्स के डायरेक्टर देव प्रिया त्यागी के भाजपा में शामिल होने पर खुशी का प्रगटावा करते हुए भाजपा के लीगल सेल के जिला कन्वीनर एडवोकेट प्रदीप भारती ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। जिसमें प्रत्येक राष्ट्रीय विचारधारा में काम करने वाले का स्वागत है। भारती ने कहा कि त्यागी के पार्टी में शामिल होने पर जहां पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा वहीं राज्य स्तर पर भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि त्यागी जी शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और उन्होंने शहर में सामाजिक व धार्मिक मुद्दों को जनहित में बड़ी कुशलता से उठाते रहे हैं। इसी तरह अब राजनीतिक क्षेत्र में भी राजनीतिक मुद्दों को उठाते हुए भाजपा को और मजबूत करेंगे। भारती ने कहा कि अब उनके स्पष्ट तौर पर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अन्य किसी पार्टी में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। इस अवसर पर उनके साथ लीगल सैल के को- कन्वीनर यज्ञ दत्त गोयल, एडवोकेट वरिंदर गर्ग तथा एडवोकेट दिनेश गर्ग भी उपस्थित थे। 

फोटो कैपशन: =
भाजपा जिला लीगल सैल मोगा के कनवीनर एडवोकेट प्रदीप भारती एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्मदिवस पर वितरण किए कंबल जरूरतमंदों को मिली गलन व ठिठुरन से राहत

Fri Jan 22 , 2021
इंदरगढ़ कन्नौज जन्मदिवस पर वितरण किए कंबल जरूरतमंदों को मिली गलन व ठिठुरन से राहतजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंहइंदरगढ़ कस्बे के रह चुके पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल के पौत्र नाती ने अपना जन्मदिवस गरीब महिलाओं को कंबल बांटकर मनाया कस्बा नगर के देवव्रत पाल […]

You May Like

advertisement