मोगा : 11 जुलाई [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] : श्री ब्राह्मण सभा [पंजाब] मोगा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती ने बताया कि समाज के उत्थान हेतु विशेष योगदान प्रदान करने वाले ब्राह्मण बंधुओं को सभा उचित मान सम्मान प्रदान कर रही है। इस कड़ी के अंतर्गत उक्त सभा की नई कार्यकारिणी में कर्मठ एवं निष्ठावान समाज सेवकों को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जगदीश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अमृत शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभा की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को “हार्दिक शुभकामनाएँ” दी। नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभा की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वे तन देही से निभाएँगे।
Next Post
मनरेगा कार्मिकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को एक लाख रूपए का अनुकंपा अनुदान मिलेगा
Sun Jul 11 , 2021