हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट द्वारा की जा रही है गुप्त नवरात्रों के अवसर पर पूजा।
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई :- अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा अन्य संत महापुरुषों के साथ गुप्त नवरात्र पूजन किया गया। जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गुप्त नवरात्रों के अवसर पर मां दशभुजी दुर्गा की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा चल रही है। प. राजेश मौदगिल व प. रमेश कौशिक ने बताया कि महंत जगन्नाथ पुरी, महंत वीर पुरी एवं बाबा रुलिया के सान्निध्य में हरिद्वार से आचार्य प. हर्षित शर्मा, आचार्य प. सौरभ भट्ट, आचार्य प. बृजेश बडोला व आचार्य प. अनुज सास्वत द्वारा यह पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ करवाई जा रही है। इस पूजा में संस्था की ओर से प. राजेश मौदगिल व प. रमेश कौशिक के साथ प. कंवर पाल, प. गोल्डी व प. गोपाल कौशिक भी सहयोग कर रहे हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत गुप्त नवरात्र पूजा अर्चना करते हुए।