स्थान:- लालकुआं
रिपोर्टर:- जफर अंसारी/
आम आदमी पार्टी के मुखिया वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा देहरादून दौरे पर बिजली बिलों को मुफ्त करने के बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता द्वारा उत्तराखंड की जनता को अमर्यादित भाषा से संबोधित किया गया उसे लेकर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिससे मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज 70 विधानसभाओं में पुतला फूंका।
आपको बताते चलें कि 2022 के चुनाव नजदीक आते हैं सभी पार्टियां अपनी अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी हुई है कोई आम आदमी पार्टी द्वारा अपने मुखिया को बुलाकर प्रदेश में चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं कराई गई वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड में सत्ता में आने पर बिजली मुफ्त करने की घोषणा को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वारा उत्तराखंड की जनता के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभाओं में आज पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। पुतला दहन में आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता वह आम जनमानस भी मौजूद था।