उत्तराखंड:सीएम पुष्कर ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा। ग्लोबल वर्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का संदेश भी देता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड के हर व्यक्ति का बनेगा आयुष्मान कार्ड, अगले दो माह में 70 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य

Fri Jul 16 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून।  उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिये सूबे के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए राज्य के सभी निवासियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अगले दो माह में 70 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement