ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर (ग्रामीण) की कार्यकारिणी घोषित

जांजगीर-चांपा, 18 जुलाई, 2021/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी के निर्देश एवम प्रदेश कांग्रेस महांमत्री व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी जी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के मार्ग दर्शन पर कार्यकारिणी घोषणा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी द्वय प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुश्री नैन अजगल्ले एवम वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान चंद्रा द्वारा 17 जुलाई को स्थानीय मां मनका दाई मंदिर परिसर खोखरा में कांग्रेस जनों की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर (ग्रामीण) के कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ज्ञात हो कि जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने जिले के सभी 15 संगठन ब्लॉक एवम नगर की कार्यकारिणी को अनुमोदन पश्चात घोषित करने हेतु प्रभारी गण नियुक्त किए गए है, जिसमे रोजाना 4 ब्लॉक और नगर की कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर संगठन में कसावट और सक्रियता लाने की कवायद जारी है। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री नैन अजगल्ले ने कहा कि मिशन 2023 में विधानसभा जांजगीर चांपा में जीत सुनिश्चित करने में इस कार्यकारिणी में नियुक्त होने वाले पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। नियुक्ति पश्चात आपको ब्लॉक के अंतर्गत जोन और सेक्टरों के जवाबदारी भी दी जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान चंद्रा ने कहा कि कार्यकारिणी में सभी जाति और वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो कांग्रेस के समभाव विचारधारा को परिलक्षित करता है। प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्जी. रवि पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार तिनका तिनका मिलकर ही मजबूत रस्सा बनता है जिसमें मदमस्त हाथी को भी काबू करने की क्षमता होती है, उसी प्रकार आप सभी कड़ी से कड़ी मिलकर कांग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगे। मैं आपको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, कि मिशन 2023 में आप जांजगीर चांपा विधानसभा में कांग्रेस का झंडा बुलंद करेंगे। सभा को जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री प्रमोद पाण्डेय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, शिवचरण चंद्रा, गीता साहू ने भी संबोधित किया। विशेष आमंत्रित सदस्य में डॉ.चरणदास महंत, रवि परसराम भारद्वाज, मोतीलाल देवांगन, डॉ चौलेश्वर चंद्राकर, सुश्री शशिकांता राठौर, दिनेश शर्मा, मंजू सिंह, इंजि. रवि पाण्डेय, शत्रुहन दास महंत, रामकिंकर शुक्ला। कार्यकारिणी में अध्यक्ष चिंताराम राठौर, कोषाध्यक्ष जमुना राठौर, उपाध्यक्ष गण इंसान अली, रामगोपाल राठौर, धनसाय पटेल, घासीराम साहू, चंद्रशेखर पाण्डेय, शिव कुमार कश्यप, सुंदरलाल लहमोर, बंशीलाल गुरुजी, द्वास राम बरेठ, चंद्रकांत राठौर, रवि महंत, जय प्रकाश कश्यप, कृष्ण कुमार बरेठ, मोतीलाल पटेल। प्रभारी महामंत्री त्रिलोक सिंह (पिंकी)। महामंत्री गण जोहन यादव, श्रीमती शांति यादव, श्रीमती अहिल्या कश्यप, मनहरण बिंझवार, लखन देवांगन, सोनी कुमार कश्यप, रामलाल लहरे, रूपचंद्र राठौर, बोधीदास महंत, विनोद राज, श्रीप्रकाश शुक्ला, दिनेश पाण्डेय। सचिव गण हेमंत केंवट, छोटेलाल कश्यप, उमेंद्र कश्यप, अरविंद साव, सुरेश यादव, शिवकुमार बरेठ, दाताराम साहू, मंगलेश्वर थवाईत, कृष्ण कुमार कटकवार, ओंकार धर साहू, भागवत धीवर, हीरानंद कश्यप, मनहरण लाल साहू, चिंताराम सारथी। संयुक्त महामंत्री गण श्रीमती अन्नू यादव, छतराम साहू, राजेश साहू, पंचराम मिर्झा, प्रभुदयाल जायसवाल, प्रदीप राठौर, केशव साव, सुरेंद्र पाण्डेय, नर्मदा साहू, परमानंद चौहान, शांति कुमार साहू। संयुक्त सचिव गण दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार गोयल, चंद्रिका सिंह, रामसाय कश्यप, पुरुषोत्तम किरण, श्रीमती संध्या चौबे, रामसरकार कश्यप, कलीराम साहू, शांतिलाल पटेल, बालिस्टर राठौर, दुर्गा प्रसाद कश्यप। प्रवक्ता गण महेंद्र पाण्डेय, रामनारायण राठौर, विजय प्रकाश तिवारी। सोशल मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार धीवर, सुनील राठौर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिंताराम राठौर एवम आभार ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामनारायण राठौर ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेलटुकरी और बक्सरा के एक-एक वार्ड के चिंहाकित क्षेत्र माईक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित

Sun Jul 18 , 2021
  जांजगीर-चांपा, 18 जुलाई, 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर बलौदा तहसील के ग्राम बक्सरा के वार्ड क्रमांक- 1 और ग्राम बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक- 4 के चिन्हांकित क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कंटेन्मेंट […]

You May Like

Breaking News

advertisement