पवन गर्ग और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने स्वतंत्रता के अग्रणी प्रहरी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शत शत नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
14 वीं व 15 वीं लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल के अथक प्रयासों की बदौलत सुप्रीम कोर्ट से आमजन को तिरंगा फहराने का अधिकार मिलने की 17 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
तत्कालीन सांसद स्व. श्री गुलजारी लाल नंदा जी, मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसी लाल जी, श्रद्धेय श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज तथा एम.एल.सी. व विधायक स्व. श्री ओमप्रकाश गर्ग ने जिला कुरूक्षेत्र के गठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला कुरुक्षेत्र के गठन की 48 वीं वर्षगांठ मनाई गई ।
श्री जयराम विद्यापीठ, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में पवन गर्ग व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने साथियों सहित किया हवन।
कुरुक्षेत्र : – आज के ऐतिहासिक दिवस पर समन्वयक व पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग और पूर्व मंत्री व प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने श्री जयराम विद्यापीठ, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में हवन किया और स्वतंत्रता के अग्रणी प्रहरी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शत शत नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री जयराम विद्यापीठ में श्रद्धेय महाराज श्री ब्रह्मस्वरूप जी ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से शास्त्री राजेश ने अपनी टीम के साथ यज्ञ में आहूतियाँ डलवाई।
पवन गर्ग ने आज के विशेष दिन के इतिहास बारे परिचय देते हुए कहा कि आज का दिन प्रत्येक जनमानस के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। आज के ही दिन आजादी आन्दोलन के महान नायकों मे से एक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती है। उन्होंने देश सेवा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नेता जी द्वारा दिया गया नारा था, जिसने सभी युवाओं में जीत की उमंग भर दी थी।
गर्ग ने बताया कि आज के ही दिन 14 वीं व 15 वीं लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल के अथक प्रयासों की बदौलत सुप्रीम कोर्ट से आमजन को अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराने का अधिकार मिला था। इस मौके पर गर्ग ने नवीन जिंदल का तहदिल से धन्यवाद किया।
हरियाणा का गठन कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था और जिला कुरुक्षेत्र का गठन भी 23 जनवरी 1973 को कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ। तत्कालीन सांसद स्व. श्री गुलजारी लाल नंदा जी, मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसी लाल जी, श्री जयराम विद्यापीठ के श्रद्धेय श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज और एम.एल.सी. व विधायक स्व. श्री ओमप्रकाश गर्ग ने जिला कुरूक्षेत्र के गठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। एम.एल.सी. स्व. श्री ओम प्रकाश गर्ग ने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन भी करवाया। नंदा जी, चौ. बंसी लाल, महाराज देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी और ओमप्रकाश गर्ग के प्रयासों की बदौलत आज कुरुक्षेत्र नगरी पूरे विश्व में धर्मनगरी के नाम से जानी जाती हैं।
पवन गर्ग की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व प्रत्याशी अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक बंता राम मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ श्री प्रकाश मिश्रा, मेहर सिंह रामगढ़,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, जगपाल सिंह बनवाला, ईश्वर सिंह, सतीश गर्ग, नीलम गर्ग पार्षद, संतोष पांचाल, सीताराम, राजेश्वर कौशिक, यशपाल राणा, रामस्वरूप नम्बरदार, परवेश राणा, जरनैल सिंह, नीलम रानी, सत्या शर्मा, सतीश बतान, जगदीप शर्मा, सुरेन्द्र फौजी, पृथ्वी सिंह तुर्क, आर.के. मित्तल, शमशेर कश्यप, बाबा बलदेव सिंह, राम चंद्र पवार, सुमित कुमार, राजीव राणा, उजागर सिंह, रमेश सुखीजा, दर्शना नांदल, सतबीर, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, जगपाल, राजकुमार, जगदीश चंद, करनैल, जय नारायण शर्मा, शिव चंद शर्मा, शिव कुमार, बंसी लाल, रामपाल इत्यादि मौजूद रहें।