अम्बेडकर नगर:मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा नव चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को वर्चुवल नियुक्ति पत्र वितरण

संवाददाता:-विकास तिवारी

आलापुर(अम्बेडकर नगर)||माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा नव चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को वर्चुवल नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) में आलापुर की लोकप्रिय विधायक माननीय अनीता कमल द्वारा किया गया।
इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि भविष्य में इन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर कार्यरत युवक मंगल दल के माध्यम से सामुदायिक सेवाओं से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही इन्हें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना होगा। इसके अलावा इन्हें ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। इन्हें राजस्व ग्राम तक युवक व महिला मंगल दल को सक्रिय कराने की भी जिम्मेवारी होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने बताया कि जनपद से कुल 17 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चयनित हुए हैं जिन्हें विभिन्न जनपदों में तैनाती मिली है।
इस मौके पर समस्त चयनित अभ्यार्थीगण सहित विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल जी, विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी संतोष ओझा, अपर उपजिलाधिकारी राम नारायण, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 चौरसिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अखण्ड प्रताप एवं जिला यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ: ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦਾ ਹੋਇਆ ਵਿਸਥਾਰ

Tue Jul 20 , 2021
ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਕਾਜੀ ਹਾਊਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵੱਡੀ ਤਦਾਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,19 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਆਪਣੀ ਨਵੇਕਲੀ ਪਹਿਚਾਣ ਬਣਾ ਚੁੱਕੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਹਰਮਨ ਪਿਆਰੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਕਾਜੀ ਹਾਊਸ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ ਸ: ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਤੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement