भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल मुनि ने किया टीम का विस्तार
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष कमल जोशी (मुनि) ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान की संस्तृति व वरिष्ठ नेतृत्व से विचार विमर्श कर मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
कार्यकारिणी में किसान मोर्चा जिला नैनीताल के जिला सोशल मीडिया प्रभारी व सह जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई है। मनोनीत पदाधिकारियों से आशा जताई गई है कि वह अपने-अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और पार्टी व संगठन का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे। जो दायित्व सौंपे गये हैं वह इस प्रकार हैं।
प्रिन्स भारद्वाज – जिला सोशल मीडिया प्रभारी।
मुकेश चोपड़ा – जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी।
कमलेश तिवाड़ी – जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी।
धर्मवीर गौतम – जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी।
इधर मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भटट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, गजराज सिंह बिष्ट, जोगेन्द्र रौतेला, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, महेन्द्र नेगी, प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, प्रताप बिष्ट, प्रताप बोहरा, दिनेश खुल्बे समेत कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।