मध्य प्रदेश /रीवा /मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चकाचक हो रहा रीवा, चार दिन की चांदी फिर अंधेरी रात…
ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934
रीवा। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने मुख्यमंत्री रीवा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर चकाचक करने में अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। जिस मार्ग में पैदल चलना मुश्किल हो रहा था, अब उसमें डामर की परत चढ़ाई जा रही है। जिस-जिस रूट से मुख्यमंत्री गुजरेंगे उस मार्ग को महानगर का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बेदखल किये जा रहे हैं।
हालांकि रीवा जनता के लिए सिर्फ चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात ही साबित होने वाला है। कारण कि यह रंग रोगन सिर्फ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर है। फिर ये शहर अपने पुराने ढर्रे पर ही चलेगा। रंग रोगन को देखकर लोगों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है।
ननि अधिकारियों ने कचरा प्लांट का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पहड़िया स्थित कचरा प्लांट नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री शैलेंद्र शुक्ल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तमाम व्यवस्थाओ का जायजा लिया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा कचरा प्लांट का लोकार्पण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री का रीवा प्रेम.
मुख्यमंत्री द्वारा रीवा जिले में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण को लेकर रीवा लोग जहां खुश भी हैं और मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर सकते में हैं। लोग नहीं समझ पा रहे कि आखिर मुख्यमंत्री का अचानक रीवा से प्रेम कैसे उमड़ पड़ा। जहां अब तक वह राजधानी में ध्वजारोहण करते रहे हैं लेकिन इस बार रीवा में ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया है।