रिपोर्टर – जफर अंसारी
स्थान – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
एंकर। प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के आज प्रथम बार अपने गृह जनपद ऊधम सिंह नगर में आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला, जहां जगह जगह कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान के सामने अम्बेडकर पार्क पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच बुके देकर जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। इसी बीच स्वागत कार्यक्रम के बीच एक सभा का भी आयोजन किया गया था मगर सभा मे न जाकर मुख्यमंत्री धामी स्वागत रथ पर सवार हो गए। इसके बाद स्वागत रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री का जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बगबड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मिशन 2022 को फतह करने के लिए आवश्यक मंत्र दिए साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से मिशन 2022 को फतेह करने के लिए जुट जाने की अपील की साथ ही उन्होंने प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी बात कही वही रुद्रपुर की सबसे बड़ी समस्या नजूल के मुद्दे को भी हल करने का आश्वासन दिया।
बाईट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड