रुद्रपुर,उधम सिंह: अपने दो दिवसीय दौरे पर उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे। भाजपा विधायकोंऔर पार्टी के पदाधिकारियोंने सीएम का गर्म जोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई जहाज से पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा और विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य भाजपा नेताओ ने उनका जोर दार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम धामी अपने काफिले के साथ नगर के अंबेडकर पार्क पहुँचे। जहां विधायकों व मंत्रियों के सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पूरे शहर में भव्य बाईक रैली निकाली गई। आप को बता ते जले कि सबसे पहले सीएम धामी नगर की गल्ला मंडी पहुंचे जहां लघु व्यापार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओंकेअध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया। रैली भगत सिंह चौक पहुंची जहां पर महिला मोर्चा की दर्जनो महिला कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी बगवाडा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उतराखण्ड को नंबर वंन बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि कम समय में अधिक काम करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की आम जनता की समस्याओं को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2022 में जुटे । मुस्लिम महिलाओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे। सीएम का युवाओं ने उत्साह पूर्वक जोर दार स्वागत किया। सीएम की बातें सुनने के लिए आम जनता बैचैन थी। लेकिन सारी व्यवस्था होने के बाद भी सीएम धामी ने अंबेडकर पार्क में कोई संबोधन नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ सीएम के आगमन पर कोविड 19 नियमों की धज्जियां उडाई दिखी। कार्यकर्ता बीन मास्क और सोशल डिसटेसिग का उलंघन करते नजर आए। अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी सीएम धामी का स्वागत किया। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
You May Like
-
3 years ago
मास्क न लगाने पर सीएमएस ने लगाई फटकार।