सिख कौम की कुर्बानियों को कभी भुलाया नही जा सकता : डा. खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

गुणी प्रकाश को सिख क़ौम से माफ़ी माँगनी चाहिए : डॉ. खैहरा।
गुणी प्रकाश की हरकत बर्दाश्त करने योग्य नहीं, जल्द मुकदमा दर्ज कर किया जाए गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई :- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि गुणी प्रकाश द्वारा सिख कौम को अपमानित करने का कार्य किया है। यह गुणी प्रकाश की ओच्छी हरकत को दर्शा रहा है, इसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। कुरुक्षेत्र पुलिस को चाहिए कि इस हरकत के लिए गुणी प्रकाश को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
डा. खैहरा ने कहा कि सिख कौम ने देश के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं, जिन्हे भुलाया नही जा सकता। पगडी व दाढ़ी सिख कौम की कुर्बानियों की निशानी है। इसके बारे में गलत कहना कभी सहनीय नही हो सकता। खैहरा ने कहा गुणी प्रकाश द्वारा व्यक्ति विशेष की आड़ में पूरी सिख कौम को अपमानित करने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि व्यक्ति विशेष पर कोई टिप्पणी करता है उससे किसी को कोई मतलब नही है लेकिन गुणी प्रकाश द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया है जोकि कभी सहन नही किया जा सकता। सभी धर्म एक समान हैं, सभी का फर्ज बनता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें। डा. खैहरा ने कहा कि इस मामले में चाहिए कि पुलिस अपना काम करते हुए जल्द से जल्द गुणी प्रकाश पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे।
डा. जसविंद्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्ष प्रजापति जयंती पर विश्व शांति के लिए किया गया हवन

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जिले भर में धूमधाम से मनाई गई गुरु दक्ष जयंती।दक्ष प्रजापति के मूल्यों को अपने जीवन में करना होगा आत्मसात : भवानी दास। कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई। कोरोना […]

You May Like

Breaking News

advertisement