दक्ष प्रजापति जयंती पर विश्व शांति के लिए किया गया हवन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई गुरु दक्ष जयंती।
दक्ष प्रजापति के मूल्यों को अपने जीवन में करना होगा आत्मसात : भवानी दास।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई। कोरोना के चलते इस बार प्रजापति धर्मशाला में जयंती समारोह का आयोजन न करके विश्व शांति के लिए हवन आयोजित किया गया। हवन में धर्मशाला प्रधान भवानी दास व कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सहित बड़ी संख्या में प्रजापति बिरादरी के लोगों ने आहुतियां डाली। वहीं लाडवा में प्रजापति बिरादरी के लोगों ने फल वितरित करके जयंती समारोह मनाया। राजकुमार नीलवान की अगुवाई में गुरु दक्ष महाराज के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पौधारोपण किया गया।
प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान भवानी ने दक्ष प्रजापति के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। तभी उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज का उत्थान होगा। कोषाध्यक्ष ऋषिपाल प्रजापति अमीन ने प्रजापति समाज को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए राजनीति और शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को संगठन से मजबूती मिलती है। उन्होंने दक्ष प्रजापति के उपदेश के बारे में बताते हुए कहा कि यज्ञ करो तथा ईश्वर की पूजा करो और अंधविश्वास से दूर रहो। इस अवसर पर महासचिव सतीश सरोहा, उपप्रधान मोहन सिंह, लाल सिंह आर्य, दर्शन लाल लाडवा, होशियार सिंह, बलबीर सिंह, चूड़िया राम, सावित्री आर्य, राजबाला लाडवा, प्रीति सरोहा, सत्यरानी व प्रवीण रानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगा मौजूद थे।
लाडवा में वितरित किए गए फल।
लाडवा में गुरु दक्ष प्रजापति जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रजापति बिरादरी के लोगों ने जयंती के अवसर पर फल वितरित करने के साथ पौधारोपण किया। प्रधान राजकुमार नीलवान ने कहा कि बिरादरी के लोगों को एकजुट होकर राजनीति व शिक्षा में भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी। युवाओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर सचिन नीलवान, प्रवीण ललित, अशोक कुमार, सोहन लाल व रामकुमार सहित अन्य लोगा मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान समय में महिलाओं की राजनीति में सक्रियता आवश्यक है : बुवानीवाला

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राजनीति में महिलाओं को कम आंकने की मानसिकता को बदलने के लिये शिक्षा व जागरूकता जरूरी।कुरुक्षेत्र नगर परिषद चेयरमैन सीट पर अग्रवाल समाज ने दावा ठोका। कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई :- कुरुक्षेत्र की रेलवे रोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement