हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव पर मनाते हैं गुरु व्यास पूर्णिमा : महंत जगन्नाथ पुरी।
गुरु पूर्णिमा पूजन के लिए एकत्रित हुए श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई :- मारकंडा नदी के तट पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी आस्था एवं भक्तिभाव के साथ श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर माल्यार्पण किया। श्रद्धालुओं ने पूजन के उपरांत श्रद्धानुसार गुरु रूप में महंत जगन्नाथ पूरी को वस्त्र व अन्य भेंट दी। उन्होंने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया इस दिन से ऋतु परिवर्तन भी शुरू होता है। इस दिन वायु की परीक्षा करके आने वाली फसलों का अनुमान भी किया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है और उसे यथाशक्ति दक्षिणा,पुष्प,वस्त्र आदि भेंट करता है। गुरु पूर्णिमा अवसर पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं के साथ पवित्र शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया। गुरु पूर्णिमा के साथ ही मंदिर में सावन पूजन भी प्रारम्भ हो गया है जिसके लिए महंत जगन्नाथ पुरी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ व उनके परम शिष्य ऋषि मार्कण्डेय का आहवान किया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश, रीटा रानी, इशू, रेणु, कूड़ा राम, ओमवती, नीलम, अमित कुमार, जसबीर, कृष्ण दत्त, कमलेश रानी, हरीश कुमार, निशा रानी, निविद, ज्ञानो देवी, भारत भारद्वाज, सतीश कुमार, मूर्ति देवी, विकास, स्मृति रानी, हरदिया, प्रल्हाद महाराज, संतोष भवरलाल, अमरनाथ, रिंकू अग्रवाल, मान सिंह, उषा रानी, शांति देवी, रानी देवी, निर्मल सिंह, कविता शर्मा, डा. संजय त्यागी, अनुराधा त्यागी, व दामिनी ने पूजन किया तथा आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रुद्राभिषेक करते हुए तथा महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।