उत्तराखंड:आगामी छब्बीस जुलाई से जनपद के सभी छब्बीस मंडलों में उनका एक-एक दिन का प्रवास का कार्यक्रम

रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छब्बीस जुलाई से जनपद के सभी छब्बीस मंडलों में उनका एक-एक दिन का प्रवास का कार्यक्रम रहेगा।प्रवास के दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों से बैठक कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनहित के लिए बेहतर कार्य कर रही है।आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्य करें तथा भाजपा की एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने बताया कि उनके साथ मोर्चा के जिला महामंत्री राव एहसान तथा राहुल अहमद भी सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकों में शामिल रहेंगे तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी भी प्रत्येक मंडलों में जिलाध्यक्ष के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कांवड प्रवेश को लेकर पुलिस सख्त

Sun Jul 25 , 2021
रुड़की स्टोरी कांवड प्रवेश को लेकर पुलिस सख्त एंकर .उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है।। वहीं आज से हरिद्वार जिले के सभी बॉर्डरों को सींल कर दिए जाएंगे ।।।एसएसपी हरिद्वार का कहना है कि फोर्स लगातार बॉर्डर पर तैनात है और वाहनो की […]

You May Like

Breaking News

advertisement