रुद्रपुर: नगर निगम में नियुक्त पर्यावरण मित्रों का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब कल अपने दो दिवसीय दौरे पर उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी वार्ता नहीं कराई गई। जबकि प्रशासन ने आदोलंन कर रहे पर्यावरण मित्रों को सीएम धामी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। इस बात से नाराज दर्जनो सफाई कर्मचारियो ने नगर मे जोर दार प्रदर्शन कर विधायक राजकुमार ठुकराल,मेयर रामपाल सिंह और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला डी डी चौक पर दहन किया। इस दौरान पुतला दहन करते वक्त उनका गुस्सा और भी बढ गया। प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री के पुतले को आग के हवाले करते हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री से उनकी वार्ता नहीं कराई। व सीएम से मुलाकात नहीं कराई। जिसके विरोध में प्रदर्शन कर उतराखण्ड के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से नगर निगम रुद्रपुर पर्यावरण मित्र अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिसकी वजह से शहर भर की नालियाँ चौक होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पर्यावरण मित्रों ने अपनी हड़ताल को अनिश्चित काल तक जारी रखने का फैसला लिया है। इस दौरान देवभूमि सफाई संघ के दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह, रणबीर सिंह, मुकेश कुमार, अजय राजौरिया मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
सक्ती, नदौरकला, दर्राभाठा, पोता और जोगंरा के एक-एक वार्ड कंटेन्मेंट जोन घोषित, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
Sun Jul 25 , 2021